नवीन शासकीय भर्तियों के कार्य की सतत् समीक्षा करें, वरिष्ठ अधिकारी: मुख्यमंत्री डॉ.यादव,

भोपाल, दिनांक 11 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर सतत् रूप से नियुक्तियाँ होने से विभागीय कार्यों में गति आती है और प्रशासनिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होती है। वर्षों पश्चात प्रारंभ की गई पदोन्नति प्रक्रिया से भी बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्ति कार्य सरल हुआ है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में दिए। इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी शासकीय भर्तियों की सतत् समीक्षा करें और नियुक्ति कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव स्तर पर तथा सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा विभागों को समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभागों से पालन प्रतिवेदन प्राप्त कर समन्वय के साथ कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार शुक्ल ने लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन मंडल तथा अन्य माध्यमों से की जा रही नवीन भर्तियों की प्रगति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *