नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज, बेटे Yair Netanyahu की ऑनलाइन चुप्पी से बढ़ी चर्चा,

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। शनिवार और रविवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत से जुड़े कई दावे तेजी से वायरल हुए, जिन पर बाद में आधिकारिक स्पष्टीकरण देना पड़ा।Israel के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षित हैं और उनके बारे में फैल रही खबरें निराधार हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर चर्चाएं थमती नहीं दिख रहीं।इसी बीच प्रधानमंत्री के बेटे Yair Netanyahu का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर अचानक निष्क्रिय हो जाना भी चर्चा का विषय बन गया है। यायर नेतन्याहू आमतौर पर एक्स पर काफी सक्रिय रहते थे और नियमित रूप से पोस्ट व रीट्वीट करते थे, लेकिन 9 मार्च के बाद से उनके अकाउंट से कोई गतिविधि नहीं देखी गई है। इस कारण कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इसे कथित “पारिवारिक त्रासदी” से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।गौरतलब है कि 28 फरवरी को Israel और United States ने Iran पर हमला किया था, जिसमें ईरान के कई शीर्ष नेता मारे जाने और तेहरान में भारी नुकसान होने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए। दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से संघर्ष जारी है।युद्ध शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu लगातार सक्रिय नजर आए और उन्होंने उन इलाकों का दौरा भी किया जिन्हें ईरानी हमलों में निशाना बनाया गया था।

हालांकि बीते कुछ दिनों से वह सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दिए हैं, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य और परिवार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि नेतन्याहू का घर मिसाइल हमले का निशाना बना है और कुछ पोस्टों में उनके भाई या स्वयं उनकी मौत की बात कही गई। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी दावों को गलत बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *