नीट यूजी 2025 का रिजल्ट हुआ जारी,इन वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक,

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।इस वर्ष NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। लगभग 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।इस वर्ष का टॉपर राजस्थान के सीकर जिले के महेश कुमार बने हैं, जिन्होंने पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।
NTA द्वारा आज न केवल रिजल्ट, बल्कि एडमिशन प्रक्रिया, कटऑफ मार्क्स, और काउंसलिंग शेड्यूल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की जा सकती है। छात्र सलाहपूर्वक आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट्स चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *