नगर परिषद बनखेड़ी में शंकर शाह-रघुनाथ शाह का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया

आदिवासी युवा संगठन के समाज सुधारक विचारों पर हुआ मंथन, 300 से अधिक लोग हुए शामिल

बनखेड़ी, 18 सितम्बर 2025।
नगर परिषद बनखेड़ी में गुरुवार को आदिवासी युवा संगठन बनखेड़ी के तत्वाधान में गोंडवाना साम्राज्य के वीर राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का 168वां बलिदान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बनखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों से आदिवासी सगा समाज बड़ी संख्या में उपस्थित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वक्ताओं ने दोनों बलिदानियों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम का सच्चा नायक बताया और कहा कि उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आदिवासी युवा संगठन द्वारा समाज सुधारक विचारों पर मंथन सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं का जागरूक होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक सगा समाज के लोग उपस्थित हुए। सभी ने संगठित होकर समाज की दिशा और दशा सुधारने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल शहीदों की याद को जीवित करता है, बल्कि समाज को नई ऊर्जा और दिशा देने का भी अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *