नगरीय विकास को लेकर आयोग की अहम बैठक, हरित क्षेत्र विस्तार और कर संग्रहण पर जोर,

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने मंगलवार को भोपाल स्थित पालिका भवन में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शहरी विकास से जुड़े विविध मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु हरित क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि पार्कों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में ‘अमृत योजना’ के अंतर्गत 12,000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। आयुक्त ने नगरीय निकायों को कर संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया और कहा कि इसमें सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।श्री भोंडवे ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों की सतत निगरानी करें और जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *