दिल्ली में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरैक्टिव सेशन में होंगे शामिल,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्रा पार्क” इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरीराज सिंह भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशक और नीति-निर्माता शामिल होंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अधोसंरचना एवं नीतिगत सहयोग पर विस्तृत चर्चा होगी।केंद्रीय मंत्री श्री गिरीराज सिंह भारत के वस्त्र उद्योग की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका और पीएम मित्रा पार्क की अहमियत पर अपने विचार साझा करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे और मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने के प्रयासों की जानकारी देंगे। वे बताएंगे कि किस प्रकार पीएम मित्रा पार्क राज्य की औद्योगिक तस्वीर को बदलने में अहम भूमिका निभाएगा तथा हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।इस इंटरैक्टिव सेशन के माध्यम से टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश संबंधी प्रस्तावों एवं संभावनाओं पर सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *