आज दिनांक 28 मई 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले के ईसरथूनी के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई। बिहार स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के सदस्य, जो गया (बिहार) से गुजरात के सूरत की ओर जा रहे थे, उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस दर्दनाक हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें बेहतर इलाज हेतु इंदौर रेफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम एसपी श्री अमित कुमार स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।