दीनदयाल रसोई योजना के तहत 4 करोड़ 60 लाख से अधिक भोजन थालियों का वितरण,

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मात्र ₹5 प्रति थाली की दर पर पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराने हेतु दीनदयाल रसोई योजना निरंतर संचालित की जा रही है। अब तक 4 करोड़ 60 लाख से अधिक भोजन थालियों का वितरण किया जा चुका है।वर्तमान में यह योजना प्रदेश के 51 जिला मुख्यालयों में 191 रसोई केन्द्रों के माध्यम से संचालित है। इनमें 166 स्थायी रसोई केन्द्र और 25 चलित (मोबाइल) रसोई केन्द्र शामिल हैं।

नगरीय निकायों द्वारा संचालन व्यवस्था

  • 16 नगर निगमों में 58 स्थायी केन्द्र एवं 23 चलित रसोई केन्द्र
  • 99 नगर पालिका परिषदों में 99 स्थायी केन्द्र एवं 2 चलित केन्द्र
  • 9 नगर परिषदों में 9 स्थायी रसोई केन्द्र संचालित

चलित रसोई केन्द्रों की व्यवस्था उन क्षेत्रों में की गई है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं ताकि उन्हें कार्यस्थल पर ही किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके। चलित केन्द्रों के लिए नगरीय प्रशासन संचालनालय द्वारा सुसज्जित वाहन एवं उपकरणों की एकरूपता सुनिश्चित करने की योजना भी तैयार की गई है।

योजना विस्तार के प्रयास
नगरीय निकायों को इस योजना के संचालन हेतु अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, योजना के विस्तार के लिए 68 नए रसोई घरों के संचालन का प्रस्ताव राज्य शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है।

नगरीय निकायों द्वारा निरंतर प्रयास
ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार, व्यवसाय एवं श्रम कार्यों हेतु शहरी इलाकों में आने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए नगरीय निकाय ठहरने एवं भोजन व्यवस्था को किफायती बनाने के प्रयास लगातार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *