दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहंद्रा परिक्षेत्र अंतर्गत बनौली स्थित माँ कांकली मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक, पवई विधानसभा क्षेत्र, श्री प्रहलाद लोधी, समिति सदस्यों एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों को वनों और वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वनों के संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के उपाय भी समझाए गए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। सभी समिति सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने वनों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली।इस अवसर पर विधायक श्री प्रहलाद लोधी, बनौली समिति के स्थानीय सदस्यगण, परिक्षेत्र अधिकारी मोहंद्रा श्री अभय दुबे, परिक्षेत्र सहायक श्री शंकर दहायत, वनरक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह एवं श्री संदीप राय सहित वन अमला उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का वातावरण बना, जिससे क्षेत्र में हरित आच्छादन बढ़ाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।समाज के सहयोग की अपेक्षा हैऔर ब्यूरो चीफ चन्द्र भान सेन ने विभाग के और समाज के जिम्मेदार निगरिको से अपेक्षा की है जो पेड़ लगाए उनको पांच वर्ष तक पल्लवित करें तो वे फिर सवाई कर जाएंगे।