डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दे रखा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो वह ‘खत्म हो जाएगा।’ राष्ट्रपति ट्रंप कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को इस बारे में निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनकी जान लेने की कोशिश करता है तो उसे खत्म कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा, ‘अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें खत्म कर दिया जाएगा।इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक से पहले ट्रंप ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ईरान पर वॉशिंगनट की सख्त नीति को फिर से लागू किया गया। इस नीति को उनके पहले कार्यकाल के दौरान लागू किया गया था।

अमेरिकी अधिकारी वर्षों से ट्रंप और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ईरानी धमकियों पर नजर रख रहे हैं। ट्रंप ने 2020 में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। न्याय विभाग ने बीते साल नवम्बर में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की नाकाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *