न्यूयॉर्क की अदालत के जज जुआन मर्चेन ने संकेत दिया है कि उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, जज मर्चेन ने पैसे देने के लिए चुप रहने के मामले में ट्रंप की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। इससे एक बात तय हो गई है कि ट्रंप अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो दोष सिद्ध अपराधी होंगे।जज मर्चेन 10 जनवरी को सजा सुनाए जाने की तारीख तय की लेकिन संकेत दिया कि मामला मूल रूप से खत्म हो चुका है। यह सुनवाई ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने से 10 दिन पहले होगी।

11 जुलाई 2023 को तय की गई थी लेकिन उनके वकीलों के अनुरोध पर कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। अंततः राष्ट्रपति चुनाव के बाद नवम्बर के अंत में तारीख तय की गई। फिर ट्रंप चुनाव जीत गए और मर्चेन ने कार्यवाही को रोक दिया जज सजा की घोषणा नहीं कर देते तब तक इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार उन्हें अभियोजकों और ट्रंप को अपनी बात कहने का मौका देना होगा। आरोपों में जुर्माना से लेकर चार तक की जेल की सजा हो सकती है।