डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से खुश हैं सऊदी प्रिंस एमबीएस,

बीते चार साल तक बाइडन प्रशासन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बाद अब सऊदी किंगडम को उम्मीद है कि एक बार उसका महत्व बढ़ेगा और बड़ी भूमिका निभाने को मिलेगी। इसके लिए सऊदी अरब ने ट्रंप प्रशासन को खुश करने की कोशिश भी शुरू कर दी है। सऊदी क्राउन प्रिंस ने ट्रंप के सत्ता में आने के तुरंत बाद घोषणा की है कि किंगडम अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करने का इरादा रखता है। वह सऊदी अरब पर दबाव डालेंगे कि वह अपने निवेश को बढ़ाकर 1 ट्रिलियन तक कर दे। सऊदी अरब इस प्रस्ताव को स्वीकार कर सकता है। अगर उसे अपनी भू-रणनीतिक रणनीति के बारे में अमेरिका से हरी झंडी देने को तैयार हो जाए। एक्सपर्ट बताते हैं कि अमेरिका में निवेश को सऊदी अरब एक दोहरे मौके के रूप में देखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *