डीजीसीए ने ने एयर इंडिया को तुरंत तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया,

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के क्रू शेड्यूलिंग में बार-बार सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं के मद्देनज़र बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह क्रू रोस्टरिंग विभाग से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाए।डीजीसीए के अनुसार, इन अधिकारियों ने क्रू संयोजन, लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन और अधूरी ट्रेनिंग के बावजूद क्रू को फ्लाइट्स में शामिल करने जैसे कई नियमों का उल्लंघन किया। नियामक संस्था ने इसे शेड्यूलिंग और ऑपरेशनल निगरानी प्रणाली की विफलता करार दिया है।एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि उसे डीजीसीए का आदेश प्राप्त हो गया है और आदेश का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई की जा चुकी है।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब एयर इंडिया ने मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों से शुक्रवार को सात फ्लाइट्स को रद्द कर दिया। इनमें चार अंतरराष्ट्रीय और तीन घरेलू उड़ानें शामिल हैं। यह निर्णय हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रही एक फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के बाद लिया गया है, जिसे लेकर पहले ही एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि विमानन सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी एयरलाइंस को नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *