
10/11/2025 भोपाल से माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ जनजातीय गौरव यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के जनजातीय अंचलों में स्वाभिमान, एकता और विकास का संदेश लेकर निकलेगा तथा जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और इतिहास को जन-जन तक पहुँचाएगा।

यात्रा का उद्देश्य समाज को अपने महान नायकों भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, रघुनाथ शाह, शंकर शाह जैसे वीरों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाना है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। यह यात्रा जनजातीय समाज की पहचान, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगी।
‘जनजातीय गौरव दिवस’ हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, परंपराओं का संरक्षण करने और विकास की मुख्यधारा में गर्वपूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है । ### राकेश परते