चीन तुर्की में रेलवे नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए 60 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश,

यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच इस तरह का रूट कंपनियों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। तुर्की के रेल ढांचे का विकास यूरोप और एशिया को जोड़ने के लिए चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। रेलवे निवेश के लिए बहुत बड़ी संभावना है। रेल के अलावा चीन ने तुर्की में इलेक्ट्रिक वाहनों और ऊर्जा परियोजनाओं में भी रुचि दिखाई है। तुर्की की कोशिश खुद को यूरोप के व्यापार के लिए केंद्र के रूप में स्थापित करने की है। 

 चीन और यूरोप के बीच 90 प्रतिशत से अधिक रेलवे यातायात उत्तरी गलियारे का उपयोग करता है, जो रूस और बेलारूस से होकर जाता है। यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों और रूस की ओर से लगाए गए जवाबी प्रतिबंधों ने भी कई चुनौतियां पेश की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *