गोंडवाना लैंड न्यूज़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित – देशभक्ति के रंग में रंगा पत्रकार भवन,

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोंडवाना लैंड न्यूज़ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद कुमार श्याम द्वारा पत्रकार भवन, भोपाल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर दैनिक तहसीलदार न्यूज़ से वरिष्ठ पत्रकार श्री वर्तीजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी देश की स्वतंत्रता में पत्रकारों की भूमिका और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।आज का दिन हमें न केवल आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों को याद करने का अवसर देता है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि एक पत्रकार के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी कितनी बड़ी है – सच के साथ खड़े रहना, जनहित की आवाज़ बनना और लोकतंत्र को सशक्त करना।

“”कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य अतिथियों ने राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर ध्वजारोहण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में चाय व अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।गोंडवाना लैंड न्यूज़ परिवार इस अवसर पर समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *