गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष बने धन्नु धुर्वे, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार,

छिंदवाड़ा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत धन्नु धुर्वे को छिंदवाड़ा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।धन्नु धुर्वे ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि वे जिले के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने सभी संघर्षशील साथियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित कियापेनवासी दादा हीरासिंग मरकाम, सुन्हेरसिंग ताराम और मोतीरावण कंगाली जैसे समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को नमन करते हुए उनके विचारों और मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी और वे सभी साथियों के सहयोग से पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

धन्नु धुर्वे
जिलाध्यक्ष
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, छिंदवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *