गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मंडला में सम्पन्न,

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का भव्य और सफल आयोजन 6 जून 2025 को मंडला जिले के कस्तूरी भवन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी संगठन की मजबूती, आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर गंभीर मंथन किया गया।कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में गोंगपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री इरफान अली ने आदिवासी समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, गोंडवाना क्षेत्र के मूल निवासियों की आवाज को संविधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से बुलंद करती रहेगी। उन्होंने संगठन की भूमिका को और सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।श्री अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी ने अपने संबोधन में सदस्यता अभियान की रणनीति साझा करते हुए कहा कि पार्टी को हर गांव, हर बस्ती और प्रत्येक युवा तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाने की बात पर जोर दिया।

राष्ट्रीय सचिव श्री अमान सिंह पोर्ते ने पार्टी के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह समय आदिवासी समाज को एकजुट करने का है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दे आज भी हमारे समाज के लिए चुनौती बने हुए हैं और गोंगपा इन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाती रहेगी।मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश टेकाम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठनात्मक समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीति ‘संविधान बचाओ – अधिकार पाओ’ को हर जन-जन तक पहुँचाना होगा।कार्यशाला में प्रदेश कमेटी के सदस्यगण, प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *