गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पंजीयन अभियान प्रारंभ,

प्रदेश में गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों तथा अन्य असंगठित श्रमिकों के पंजीयन हेतु श्रम विभाग द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। श्रमिक ई-श्रम पोर्टल (www.eshram.gov.in) के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से अथवा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर नि:शुल्क पंजीयन कर सकते हैं।पंजीयन के लिए श्रमिक को आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड सहित बचत खाता क्रमांक उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। यह अभियान 5 सितंबर तक चलेगा।

पंजीयन प्रक्रिया:

  1. www.eshram.gov.in पर जाएँ।
  2. “ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन” पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक जानकारी एवं व्यक्तिगत विवरण भरें।
  4. पंजीयन पूर्ण होने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा।

ई-श्रम कार्ड आजीवन सम्पूर्ण भारत में मान्य रहेगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए 0731-2432822 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *