जिला बार एसोसिएशन एड्वोकेट XI और नगर निगम कमिश्नर Xl के बीच फाइनल मैच ओल्ड चैंपियन ग्राउंड 10 नंबर पर खेला गया। इस मैच में जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि नगर निगम कमिश्नर Xl ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।यह मैच 20 दिनों तक चला और इस प्रतियोगिता में लगभग 20 से 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें थीं—जिला बार एसोसिएशन एड्वोकेट Xl और नगर निगम कमिश्नर Xl, जिसमे नगर निगम कमिश्नर Xl ने टॉस जीत कर गेंदबाजी की और जिला बार एसोसिएशन एड्वोकेट XI ने 20 ओवर मे 179 मे 7 विकेट पर बनाये जबाव मे नगर निगम कमिश्नर Xl 20 ओवर मे 143 ही बना पाई और जिला बार एसोसिएशन एड्वोकेट XI ने यह मैच 36 रन से जीता। इस मैच के मेन ऑफ द मैच आशुतोस जिन्होने 17 गेंद पर 38 रन बनाये और 3 विकेट लिये । टूर्नामेंट के बेस्टमेन अभिषेक गिरी रहे । बेस्ट बॉलर आशुतोस रहे जिन्होने 9 विकेट लिये। और मेन ऑफ द सिरीज रवि प्रकाश को दिया गया जिन्होने पूरे टूर्नामेंट मे 170 रन बनाये और 4 विकेट लिये ।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय चित्रकार आनंद कुमार श्याम जी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र सिंह बना है, जो कांग्रेस के महासचिव भी हैं। यह क्रिकेट सफल आयोजन प्रदीप चौधरी जी ने कराया था।इस तरह का आयोजन खेल की भावना को बढ़ावा देने और समुदाय के बीच एकता को स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण है।