
देश की प्रतिष्ठित पेंट निर्माता कंपनी कामधेनु पेंट्स द्वारा राजधानी भोपाल के प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्र एमपी नगर में एक विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले पेंट उत्पादों की जानकारी देना और साथ ही विशेष छूट ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों को लाभान्वित करना है।इस प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत कूपन वितरण, डेमो प्रदर्शनी, रंगों के नमूने, उपहार वितरण तथा तकनीकी मार्गदर्शन जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा आम नागरिकों को उनके घर, कार्यालय, दुकान, या अन्य निर्माण स्थलों के लिए उपयुक्त पेंट चयन में सलाह भी दी जा रही है

इस प्रचार कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र जी, श्री अनीश जी एवं श्री हेमंत जी सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को पेंट्स की विशेषताओं, उनकी टिकाऊपन, पर्यावरण मित्रता एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कामधेनु पेंट्स किस प्रकार आम उपभोक्ता की आवश्यकताओं के अनुसार श्रेष्ठ विकल्प प्रदान करता है।
- ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट नंबर 284, राधिका हाइट्स, एमपी नगर ज़ोन-2, भोपाल – 462011
9589333409, 9630296307