केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे वर्चुअल रूप से स्थापित किया जिसका संचालन 2026 से शुरू,

भारत में ऑटोमोटिव डिज़ाइन एजुकेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, देश के पहले समर्पित ऑटोमोटिव डिज़ाइन स्कूल इंडियन स्कूल फॉर डिजाइन ऑफ ऑटोमोबाइल्स (INDEA) की आधारशिला रखी गई। इस समारोह का आयोजन XLRI दिल्ली-NCR कैंपस में किया गया, जिसकी आधारशिला केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से रखी।INDEA का विकास XLRI के सेंटर फॉर ऑटोमोबाइल डिज़ाइन एंड मैनेजमेंट (XADM) के सहयोग से किया जा रहा है। इस परियोजना के संस्थापक और XADM के चेयरपर्सन श्री अविक चट्टोपाध्याय ने बताया कि यह स्कूल भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को एक नई डिज़ाइन सोच और दृष्टिकोण प्रदान करेगा।इस अवसर पर XLRI दिल्ली-NCR के डायरेक्टर प्रो. केएस कसीमिर भी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह संस्थान वर्ष 2026 से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ करेगा।INDEA का लक्ष्य पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से हटकर एक वर्किंग स्टूडियो मॉडल को अपनाना है। इसमें छात्रों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रायोगिक अनुभव (practical experience) भी प्रदान किया जाएगा। संस्थान का मकसद ऑटोमोबाइल डिजाइन को केवल एक तकनीकी अभ्यास नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नवाचार आधारित दृष्टिकोण के रूप में विकसित करना है।

कैसा होगा स्लेबस?

  • INDEA का स्लेबस काफी अलग है। अविक चट्टोपाध्याय ने बताया कि यहां कोई पारंपरिक कक्षा नहीं होगी, बल्कि एक बड़ा हॉल होगा जहां 25 छात्र बैठेंगे। बाकी समय वे क्ले मॉडलिंग एरिया, CAD-CAM लैब, प्रोटोटाइप वर्कशॉप, या एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग लैब में काम करेंगे। उनके स्लेबस में हैंड ड्रॉइंग, CAD (कंप्यूटर-एडेड डिजाइन), 3D मॉडलिंग, स्केल, 1:1 क्ले मॉडलिंग और प्रोटोटाइपिंग तक शामिल है।
  • यहां पर छात्रों को कोर्स डिजाइन और मैनेजमेंट को मिलाकर सिखाया जाएगा। छात्रों को डिजाइन सिखाने का काम जापान, जर्मनी, और भारत के डिजाइन स्पेसलिस्ट करेंगे। कोर्स के आखिरी में सभी छात्र मिलकर एक वर्किंग प्रोटोटाइप बनाएंगे, जिसे दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

पाठ्यक्रम की विशेषताएँ:

  • इंडस्ट्रियल डिज़ाइन, यूज़र एक्सपीरियंस, मोबिलिटी इन्नोवेशन और ग्रीन ट्रांसपोर्ट पर केंद्रित पाठ्यक्रम
  • उद्योग विशेषज्ञों और डिजाइन प्रोफेशनलों के साथ लाइव कोलैबोरेशन
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ इंटर्नशिप एवं रिसर्च प्रोजेक्ट्स
  • सस्टेनेबिलिटी और भारतीयता के मूल्यों पर आधारित डिजाइन दर्शन

INDEA के साथ भारत अब ऑटोमोटिव डिज़ाइन शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम उठा रहा है। यह संस्थान आने वाले वर्षों में विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल डिज़ाइन टैलेंट को तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *