पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान को टी20 सीरीज में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में जीत हासिल कर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। दूसरे मैच के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम की फैंस ने काफी बेइज्जती कर दी।पाकिस्तान को दूसरे मैच में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 134 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की टीम जब फील्डिंग कर रही थी तब फैंस ने बाबर आजम को काफी कुछ सुनाया।

बाबर जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो फैंस उनकी फील्डिंग का मजाक उड़ा रहे थे और उन्हें वापस पाकिस्तान जाने की बात कह रहे थे। एक फैंस बाबर से पंजाबी में कहता है, “कुछ शर्म करो। टी20 में तुम्हारी जगह नहीं है। वापस पाकिस्तान चले जाओ।”ये सुनकर बाबर को गुस्सा आ जाता है। वह पीछे मुड़कर फैंस को घूरते हैं। फैंस यहां भी रुकते और उन पर हंसने लगते हैं। तभी एक फैन फिर पंजाबी में कहता है, “ओह तो तुम्हें गुस्सा भी आता है। दोबारा घूरकर दिखाओ। कैच छोड़ो और दूसरों के लिए तालियां बजाओ।”