एलपीयू में पहली ओपन पैन एशियन इंटरनैशनल बूमरैंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन,

खेल इतिहास में एक अनोखा क्षण तब दर्ज हुआ जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने 2 दिनों तक पहली ओपन पैन एशियन इंटरनैशनल बूमरैंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान, इंडोनेशिया और भारत के विश्वस्तरीय एथलीट्स ने अपने-अपने देशों का गौरव बढ़ाने के लिए भाग लिया।

परिणाम:

  • ओवरऑल चैंपियन – जापान के हारुकी
  • प्रथम उपविजेता – जर्मनी के थॉमस
  • द्वितीय उपविजेता – इंडोनेशिया के फहमी
  • महिला वर्ग – प्रथम: भारत की विनोदिनी, द्वितीय: भावना, तृतीय: काव्या

बूमरैंग थ्रोइंग एक प्राचीन खेल है जिसकी जड़ें मानव इतिहास में हैं, लेकिन अब यह एक तकनीकी और प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित हो चुका है। इसमें सटीकता (Accuracy), ट्रिक कैच, स्पीड कैच, ऑस्ट्रेलियन राउंड, MTA (Maximum Time Aloft) और Endurance जैसी रोमांचक कैटेगरी में मुकाबले हुए।इस अवसर पर एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू, इंडो-बूमरैंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेक मोंट्रोस, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बूमरैंग एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट रोजर पेरी (ऑस्ट्रेलिया), श्रम मंत्रालय के पूर्व सदस्य अनुज पांडे, संरक्षक आशीष जिंदल एवं समर्थक रविकांत मिश्रा मौजूद रहे।

कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “बूमरैंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि एकता, रचनात्मकता और दृढ़ता का प्रतीक है। यहां सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन शानदार रहा।”पूरी चैंपियनशिप के दौरान उत्साह, आपसी सम्मान और भाईचारे का माहौल रहा। खिलाड़ियों ने अपने देशों की तकनीकों, परंपराओं और कहानियों का आदान-प्रदान किया। आयोजन ने खेल भावना, वैश्विक दोस्ती और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *