एथलीट श्री चोपड़ा की उपलब्धि से देश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। दोहा डायमंड लीग 2025 में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा द्वारा रचा गया इतिहास पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर की दूरी तय कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई दी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीरज चोपड़ा की यह उपलब्धि भारत के खेल इतिहास में मील का पत्थर है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर माँ भारती का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि नीरज चोपड़ा भारत के पहले और इकलौते भाला फेंक एथलीट हैं जिन्होंने 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने का गौरव प्राप्त किया है।मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से नीरज चोपड़ा के उज्जवल भविष्य और सतत सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और देश में एथलेटिक्स को नई दिशा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *