एकलव्य आदर्श विद्यालय मंडला में छात्रा शिल्पा मरावी की संदिग्ध मृत्यु

आज भोपाल में मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद छात्र प्रभाग द्वारा एकलव्य आदर्श विद्यालय मंडला में छात्रा शिल्पा मरावी की संदिग्ध मृत्यु और अन्य छात्रों के बीमार होने की घटना को लेकर भोपाल कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि:

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो,

जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए,

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाया जाए।

यह एक गंभीर मामला है, जिसमें एक छात्रा की जान गई और कई अन्य छात्र बीमार हुए। हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि ऐसे मामलों पर आवाज़ उठाएं और प्रशासन को जवाबदेह बनाएं।

ज्ञापन नीरज बारीवा प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद छात्र प्रभाग,राकेश भूरिया जिलाध्यक्ष भोपाल,गोलू सोलंकी छात्र प्रभाग भोपाल,रूपेश कठोतिया अंकित धुर्वे एवम् अन्य सभी समाज सेवी उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *