उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का किया शुभारंभ,

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रीवा प्रकोष्ठ के सभागार में वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि यह सम्मेलन ज्योतिष के ज्ञान और अनुभव का केंद्र बनकर उभरेगा तथा यह आयोजन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।श्री शुक्ल ने कहा कि भारतीय प्राचीन संस्कृति में ज्योतिष विद्या का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सटीक गणना की विधि है, बल्कि यह समाज के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है। सम्मेलन से प्राप्त ज्ञान और अनुभव निश्चित ही जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने सम्मेलन के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्राचीन विद्या को नया आयाम मिलता है और यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में सहायक होता है।समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्त, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी सहित देश भर से पधारे ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य एवं विभिन्न वैदिक विद्वान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *