उज्जैन बना धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,

उज्जैन, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन देश की आत्मा है। यह भारत की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और इस ऊर्जा का मूल आधार स्वयं बाबा महाकाल हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल सम्पूर्ण चराचर जगत को गतिमान रखने वाली नैसर्गिक ऊर्जा के केंद्र हैं। उनके आशीर्वाद से ही यह पवित्र नगरी आज “द बेस्ट रिलीजियस एंड स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन” के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुकी है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन का यह गौरवशाली स्वरूप यूं ही नहीं बना। इसके पीछे एक लंबी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक यात्रा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से उज्जैन शहर की पहचान, आकर्षण और आस्था विश्वव्यापी हो गए हैं। अब यहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उज्जैन के होटल अंजुश्री में आयोजित दूसरे ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कॉन्क्लेव ‘रूहMantic’ के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कॉन्क्लेव के दौरान दोनों गणमान्य अतिथियों ने ‘फेथ एंड फ्लो’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *