अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी सिर्फ शुरुआत है और भविष्य में ईरान पर और भीषण हमले किए जा सकते हैं।हेगसेथ ने अमेरिका की सैन्य शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान, अमेरिका के सामने कहीं भी नहीं टिकता। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और Israel ने ईरानी आसमान पर बिना किसी विरोध के पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया है।अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान को जल्द ही सरेंडर करना पड़ सकता है। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका अभी ईरान के खिलाफ कौन-कौन से विकल्प देख रहा है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य अभियान की सीमाएं सार्वजनिक नहीं की जातीं।हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका जीत हासिल करने के लिए जितना जरूरी होगा उतना आगे जाने के लिए तैयार है। उनके अनुसार यह एक युद्ध की स्थिति है और दुश्मन को घुटनों पर लाना ही लक्ष्य है।इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया बयान को दोहराते हुए कहा कि Iran के साथ बिना शर्त सरेंडर के अलावा किसी भी तरह की डील संभव नहीं है।