इंदौर में सर्व समाज जनसेवक संगठन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन,

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव (यादव सर) के जन्मदिवस के पावन अवसर पर तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” जी के कुशल मार्गदर्शन में सर्व समाज जनसेवक संगठन (मध्य प्रदेश) द्वारा इंदौर स्थित प्रदेश कार्यालय पर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस पुनीत कार्य से अनेकों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा।आयोजन में चिकित्सकों और उनकी मेडिकल टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए संगठन परिवार ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित सम्माननीय सदस्यगण:
श्री सतीश घाटोले, श्री सुरेश सोलंकी, श्री महेंद्र शर्मा, श्री विनोद इचरचा, श्री हरीश ओझा, श्री सुभाष वर्मा, श्री कैलाश श्रीवास, श्री नर्मदाप्रसाद सेन, श्री संजय वर्मा, श्रीमती सुधा भंडारी, श्रीमती निशा मेहता, श्री विपिन यादव, श्री रामकेश पटेल, श्री विपिन लोकरे, श्री शंकरलाल पोरवाल, श्रीमती नीतू मिश्रा, डॉ. विकास चौधरी, श्रीमती संगीता उके, श्रीमती अनीता चौहान, श्री अमित यादव, श्री अमित त्यागी, श्रीमती अर्चना पोतदार, श्री प्रदीप पाटनी, श्री सुनील अग्रवाल, श्री कृष्णा ठाकुर, श्री महेश यादव, देवास लोकसभा अध्यक्ष श्री प्रमोद डोंगलिया, श्री ललित वेद, एडवोकेट अमित सिंह राजपूत, श्री रोहित सोलंकी, उज्जैन से पधारे श्री कृष्णकांत मोदी, श्री लाला मकवाना एवं उनकी पूरी टीम सहित अन्य समस्त पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

रक्तदान, सेवा या जुड़ने हेतु संपर्क करें:
📱 7987233567 | 9074696062 | 7000553422
📱 9111433522 | 8982125554 | 7869458694
📱 8817275442 | 9977728011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *