इंडिगो फ्लाइट संचालन में सुधार, भोपाल एयरपोर्ट से मिली राहत,

देशभर में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में हो रही बाधाओं के बीच राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से राहत भरी खबर सामने आई है। यहां उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटता दिखाई दे रहा है।सोमवार को दिल्ली से भोपाल आने वाली केवल एक उड़ान रद्द रही, जबकि बाकी सभी उड़ानों का संचालन लगभग तय समय पर हुआ। रद्द हुई इस उड़ान के कारण दिल्ली–भोपाल मार्ग के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यह वही विमान था जिसे सुबह 8:25 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना होना था, इस कारण दोनों मार्ग प्रभावित हुए।रविवार को एयरपोर्ट से इंडिगो की दो उड़ानें रद्द हुई थीं — जिनमें भोपाल से मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं। पिछले कुछ दिनों से उड़ानों में लगातार हो रही कटौती के चलते यात्रियों में चिंता बढ़ी हुई थी।सरकारी निर्देशों के पालन में इंडिगो एयरलाइन अब तक यात्रियों को करीब 610 करोड़ रुपये रिफंड कर चुकी है, साथ ही 3,000 से अधिक फंसे हुए बैग यात्रियों को वापस किए जा चुके हैं।विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 10 दिसंबर के बाद उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य होने की संभावना है। इस बीच भोपाल एयरपोर्ट पर स्थिति का सुधरना यात्रियों के लिए राहत का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *