जब ईरान ने इजरायली हमले का करारा जवाब देने की धमकी दी है। इजरायली मीडिया आउटलेट वाईनेट के अनुसार, अवनर नेतन्याहू ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने और उनकी पार्टनर एमिट यार्डेनी ने अपनी शादी को गर्मियों तक टालने का फैसला किया है। दोनों आने वाली 26 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधन वाले थे। दोनों एक दूसरे को दो साल से डेट कर रह हैं।इजरायल के कैन पब्लिक ब्रॉडकास्टर के अनुसार, अवनर नेतन्याहू की शादी 26 नवम्बर को तेल अवीव के उत्तर में शेरोन क्षेत्र के रोनित फार्म में होने की योजना था। हालांकि, पीएम नेतन्याहू ने अपने सहयोगियों से चिंता जताई कि कार्यक्रम को आयोजित करने से प्रतिभागियों के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।

इजरायली सुरक्षा एजेंसियां एक स्थान को ढूढ़ने के प्रयास तेज किए गए हैं, जो हमले से सुरक्षित हों। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी तक इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले सप्ताह इजरायली मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कई मोर्चों पर हो रही जंग और ड्रोन खतरों के बीच सुरक्षा चिताओं के कारण बेंजामिन नेतन्याहू अपने बेटे की शादी स्थगित करना चाहते हैं।