
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन इस वक्त अपनी गिरफ्तारी और फिर जमानत को लेकर चर्चा में हैं। इसी फिल्म के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या नामक थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की जान चली गई थी, जिस मामले में शिकायत के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अल्लू अर्जुन शनिवार को जेल से बाहर आ चुके हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब 1110 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही है। हालांकि, दुनिया भर में इस फिल्म की 9 दिनों की कमाई का आंकड़ा आना अभी बाकी है। वहीं उम्मीद है
फिल्म ने विदेशों में अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है।इधर उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने थिएटर में झंडे गाड़ रही है।Allu Arjun की फिल्म ने केवल 9 दिनों में ही अब तक देश की टॉप 20 फिल्मों (इंडिया नेट कलेक्शन) में से 16 फिल्मों को पछाड़ चुकी है। इस वक्त ‘पुष्पा 2’ के ऊपर इस लिस्ट में केवल 3 फिल्में बची हैं, जिनमें ‘RRR’, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘बाहुबली 2’ शामिल हैं।