अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेते ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे लोगों को निकालने की बात कही है और गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।अमेरिका ने गैरकानूनी प्रवासियों को वापस भेजना शुरू कर दिया है तो भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। प्यू रिपोर्ट के अनुसार बीते कुछ वर्षों जिन देशों से गए गैरकानूनी प्रवासियों की संख्या अमेरिका में बढ़ी है, उनमें भी भारत का नंबर आता है। ट्रंप की इस कार्रवाई का जिन देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा, उनमें भारत भी शामिल है। भारत के अलावा मेक्सिको, एल सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर और दूसरे देशों से गैरकानूनी प्रवासी बड़ी संख्या में अमेरिका में रहते हैं।

अमेरिका से पहले भी भारतीयों को वापस भेजा जाता रहा है। पिछले साल ही एक हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया था। मौजूदा समय में भी भारत सरकार गैरकानूनी प्रवासियों की वापसी पर ट्रंप प्रशासन के साथ काम कर रही है। अमेरिका में अब तक करीब 18,000 भारतीय गैरकानूनी प्रवासियों की पहचान की गई है।