अखिल भारतीय आदिवासी परधान जनजाति सम्मेलन 2025 डिंडौरी मध्यप्रदेश में,

राष्ट्रीय स्तर पर 11 राज्यों के परधान समाज आदिवासी क़बीलाई लोगों का मिलन समारोह व युवक युवती परिचय सम्मेलन और परधान समाज की दशा दिशा निर्माण के साथ शिक्षा, उत्थान , विकास और देश में समाज की भागीदारी भाषा संस्कृति , रीति , रिवाज ,सांस्कृतिक , परंपरा , पहचान रूढ़ियों ,पुरखा ,पद्धति भाषा शैली और लेखन पाठ पठनसे कैसे समाज को जोड़ा जाय और समाज को सही रहा पर एक किया जाए इस पर समाज के बुद्धिजीवी लोगों द्वारा उद्बोधन दिया गया और संस्कृति रीति रिवाज से बाना लेकर यात्रा निकाला गया इस कार्यक्रम असम ,महाराष्ट्र ,गुजरात दिल्ली , कर्नाटक ,उत्तर प्रदेश ,उड़ीसा पश्चिम बंगाल , तेलंगाना ,आंध्रप्रदेश , मध्य प्रदेश से आदिवासी परधान समुदाय कबीलाओ के लोगों ने शिरकत किया अपनी पारम्परिक भेष भूषा में ढोल नगाड़ों और सामाजिक परंपरा अनुसार खडा बाना लेकर रैली के दौरान प्रदर्शन किया और युवाओं ने खूब अपना अपना कर्तव्य दिखाया l इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 26 जिलों से भी ज्यादा जिलों के आदिवासी परधान समाज लोगो भी भाग लिया कार्यक्रम को सुचारू रूप से सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा प्रकाश दिया गया और समापन किया गया l श्री राकेश परते ने जानकरी दी अंतर जाति विवाह अधिक हो और जनजाति समाज मे धर्म परिवर्तन हो रहा है उसे रोका जाए इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा ! इस कार्यक्रम में भारत के अलग अलग राज्यों आए सभी आदिवासी परधान समुदाय कबीलाओ के सामाजिक कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित करते है कि आपने इस कार्यक्रम में आकर चार चांद लगा दिया कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सगा समाज को बहुत बहुत आभार धन्यवाद देते हैं कि आप ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर सफल बनाया l अखिल भारतीय परधान जनजाति उत्थान संगठन भारत नई दिल्ली व नेगी राय भगत परधान संगठन डिंडोरी के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ ने इस सफल आयोजन को बनाने में जो योगदान दिया उसके लिए स्थानीय समिति को भी बहुत बहुत आभार धन्यवाद देते हैं l राष्ट्रीय मुठवाल संगठन परधान समाज भारत और स्थानीय परधान समाज संगठन के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ का भी बहुत बहुत आभार धन्यवाद व्यक्त करते है l साथ ही प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से इस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी बहुत बहुत आभार धन्यवाद देते हैं आप सभी की मेहनत से डिंडोरी जिले में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सफळ रहा l

अखिल भारतीय परधान जनजाति उत्थान संगठन भारत नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुठवालतिरुमल के पी परधान जी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश परधान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश परते , राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी तिरु मनीष अंधवान, आलोक परस्ते ,सुनील परस्ते ,नरबद मरावी, इंद्रपाल मरकाम ,अंशुल मरकाम, रमेश मर्सकोले ,बादामी लाल अहके ,अशोक टेकाम, कन्हैयालाल धुर्वे ,सुनील कुमार परस्ते, दीपक प्रधान ,असम वाले संग्राम, वी सी उड़ीसा, डॉ देव कनाके , महाराष्ट्र दशरथ माड़वी विरसा क्रांति दल गिरजा माड़वी महाराष्ट्र से घोड़ाम लक्ष्मण शिवकिशन घोड़ाम तेलंगाना से एवं अन्य राज्यों व मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पधारे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ व सामाजिक सगा समाज का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं साथ ही आभार धन्यवाद देते हैं l साथी ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन व्यवस्था संभाले सभी सामाजिक कार्यकर्ता शासन प्रशासन के सभी पदाधिकारी को बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं l
अखिल भारतीय परधान जनजाति उत्थान संगठन भारत नई दिल्ली एवं नेगी राय भगत परधान समाज संगठन जिला डिंडोरी आप सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ का पुनः आभार धन्यवाद व्यक्त करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *